झज्जर। जिला प्रशासन की तरफ से शनिवार को जिले के विभिन्न गांवों व शहरी क्षेत्रों में परिवार पहचान में जन्मतिथि डाटा सत्यापन के शिविर लगाए गए। लगभग 13 हजार से ज्यादा लोगों का डाटा नागरिक संसाधन सूचना विभाग के पास सत्यापन के लिए आए हैं, लेकिन टीम के सदस्य जब उस नंबर पर कॉल करते हैं तो वे बंद मिलते हैं। अधिकतर लोगों के मोबाइल नंबर बदल चुके हैं। शनिवार को 2467 लोगों की जन्मतिथि का सत्यापन किया गया। 8903 लोग सत्यापन कराने के लिए नहीं पहुंचे। अब रविवार को भी संबंधित केंद्रों पर कैंप लगाए जाएंगे।
लोगों ने अपने मोबाइल नंबर बदल लिए गए हैं, लेकिन परिवार पहचान पत्र में अब तक पुराने नंबर ही चल रहे हैं। कई नंबर नॉट रिचेबल आए। टीम द्वारा जिन लोगों के नंबर मिले, उनको कॉल करके बुलाया गया। कुछ लोग अपनी जन्मतिथि सत्यापित करने के लिए पहुंचे, लेकिन कुछ ने सत्यापित कराने से इंकार भी कर दिया। कुल लगभग 13 हजार लोगों का डाटा विभाग के पास आया हुआ है, जिसमें से शनिवार को यहां बता दे कि परिवार पहचान पत्र में जन्म तिथि संबंधी डेटा सत्यापन के लिए जिला प्रशासन की तरफ से दो दिवसीय कैंप लगाए गए थे। शनिवार को पहला दिन था और अब रविवार को भी कैंप लगेगा। यह कैंप प्रत्येक गांव और शहर में वार्ड स्तर पर सुबह 9 से शाम चार बजे तक लगाया गया। जिले भर के लगभग 13 हजार से ज्यादा चिन्हित नागरिकों की पीपीपी में जन्म तिथि सत्यापन का कार्य किया जाना था, लेकिन नाममात्र के ही लोग पहुंचे। शिविर में परिवार पहचान पत्र में जन्म तिथि सत्यापन का कार्य चार दस्तावेजों जन्म प्रमाण पत्र, वर्ष 2017 से पूर्व बना हुआ वोटर कार्ड, स्कूल स्थानांतरण प्रमाण पत्र और शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी डीएमसी में अंकित जन्मतिथि के आधार पर किया गया। यह कार्य पूरी तरह निशुल्क था।
आज यहां लगेंगे शिविर
वार्ड स्थान
1,2,3,4,5 11, 12 कम्युनिटी सेंटर
4,5 सैनी धर्मशाला दिल्ली गेट
6, 9 व 10 अग्रसेन कॉलेज
7, 8 फायर ब्रिगेड ऑफिस
13, 14 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुरानी बिल्डिंग
15 व 16 प्राइमरी स्कूल छवनी
17, 18 व 19 सवेरा स्कूल
ये लगाने थे कागजात
प्रतिक्रिया
वह अपनी जन्मतिथि की वेरीफिकेशन कराने के लिए आया था। यहां बैठी कमेटी ने उसकी वेरीफिकेशन कर दी है। अब आगे मुख्यालय की तरफ से फाइनल होना है।
-राजबीर
कई दिनों से करवाना चा रहा था वेरीफाई
वह कई दिनों से परिवार पहचान पत्र में वेरीफाई करवाना चाह रहा था। आज स्कूल में कैंप लगा तो यहां आकर उसे वेरीफाई करवा दिया है। उम्मीद है कि जल्द ही प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
नरेश, छावनी मोहल्ला
ब्लाक कुल डाटा सत्यापन हुआ बकाया
बादली बीएल 678 277 401
बहादुरगढ़ बीएल 2152 410 1742
बहादुगढ़ एमसी 4652 852 3800
बेरी बीएल 995 242 753
बेरी एमसी 53 35 18
झज्जर बीएल 972 221 751
माछरौली बीएल 75 37 38
मातनहेल बीएल 466 117 349
साल्हावास बीएल 509 37 378
वर्जन
परिवार पहचान पत्र में जन्मतिथि का डाटा सत्यापित करने के लिए कैंप लगाए गए हैं। आज काफी संख्या में लोगों ने डाटा सत्यापित कराया है। कुछ लोगों के मोबाइल नंबर बंद होने या बदलने के कारण उनसे संपर्क करने में टीम को दिक्कत आ रही है।
योगेश, जिला प्रबंधक, क्रीड, झज्जर