झज्जर। प्रदेश के मुख्यमंत्री के आदेश पर लघु सचिवालय में सोमवार से समाधान शिविर की शुरुआत हो गई। जिला उपायुक्त शक्ति सिंह की अध्यक्षता में शुरू हुए समाधान शिविर के दौरान डीसीपी अर्पित जैन व अन्य विभागों के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे। पहले दिन पेंशन और जमीन से जुड़ी शिकायतें लेकर लोग पहुंचे। कुल 10 लोगों की शिकायत डीसी ने सुनी। शिविर में पहुंचे आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
पहले दिन शिविर में कुछ लोग पेंशन से जुड़ी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनके समाधान के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं। शिविर के उपरांत उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ मीटिंग आयोजित की व उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों को लेकर गंभीरता के साथ कार्य करते हुए उनका समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि मूलभूत समस्याओं को लेकर समाधान शिविर में पहुंचे। उन्होंने नगर परिषद व जन स्वास्थ्य विभाग को नालों व सीवरेज की सफाई जल्द पूरी करने के निर्देश दिए।
डीसी शक्ति सिंह ने बताया कि जनता की समस्याओं का समाधान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हर रोज लघु सचिवालय स्थित डीसी कार्यालय में समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा। ण