फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: शहर में निकाली शांति जागरूकता यात्रा

Tue, 01 Oct 2024 05:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 60 : शांति जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए अतिथि, आयोजक।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। यूथ पीस फाउंडेशन और राज विद्या केंद्र द्वारा धर्म विहार स्थित आनंद केंद्र में शांति जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें शांति के महत्व व अंतरराष्ट्रीय शांति वक्ता प्रेम रावत का संदेश भी वीडियो के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर शांति यात्रा भी निकाली गई। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहादुरगढ़ की प्राचार्य प्रवीण दहिया और शहर थाना प्रबंधक हरीश कुमार ने शांति यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्राचार्य प्रवीण दहिया ने शांति जागरूकता अभियान को आज के समय की जरूरत बताया। कार्यक्रम में कविता सोनी, राजीव कुमार, राजेंद्र, सुधीर, रामबीर सिंह, बलजीत, धर्मपाल राठी, अशानंद, संतलाल गुप्ता, एसपी सिंह, जोगेन्द्र, कृष्णा सैनी, संतोष, अरुण कुमार, संजय कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें