फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पायल का कार्यकारी सहायक के पद पर हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास (झज्जर) बहु स्थित राजकीय महाविद्यालय की बीकॉम की छात्रा पायल ने कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तर की परीक्षा उत्तीर्ण की है। एससीसी सीजीएल में चयन होने पर परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

पायल ने कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तर यानि एसएससी सीजीएल परीक्षा वर्ष 2022 में उत्तीर्ण की जिसकी प्रारंभिक परीक्षा दिसंबर में हुई थी तथा फरवरी में इसका परिणाम जारी किया गया था। मार्च में सीजीएल मेंस का पेपर हुआ जिसका रिजल्ट हाल ही में 13 मई को जारी किया गया। पायल का केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड में कार्यकारी सहायक के पद पर चयन हुआ है। पायल की प्रारंभिक शिक्षा गांव बहु में ही हुई और राजकीय महाविद्यालय बहु से वाणिज्य संकाय में बीकॉम की डिग्री हासिल की है। पायल ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता पिता व गुरुजनो को दिया है।
वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डॉ मोहन कुमार ने बताया कि हर साल कर्मचारी चयन आयोग भारत सरकार में विभिन्न मंत्रालयों, विभागों एवं संगठनों में मौजूद समूह बी और समूह सी के पदों को भरने के लिए तथा उम्मीदवारों का चयन करने के लिए संयुक्त स्नातक स्तर की परीक्षा आयोजित करवाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तर की परीक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण करके आप आयकर, उत्पाद शुल्क, सीबीआई इत्यादि जैसे विभिन्न केंद्रीय सरकार के विभागों में इंस्पेक्टर, परीक्षक अथवा सहायक बन सकते हैं। उन्होंने बताया कि पायल बहुत ही होनहार छात्रा रही है। महाविद्यालय स्तर पर आयोजित लगभग सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें