बेरी। सोनीपत में पटवारी का अपहरण करके फिरौती मांगने के मामले में बेरी पटवारी एसोसिएशन के सदस्यों और पदाधिकारियों ने धरना दिया। विरोध जताया और जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की।
एसोसिएशन के प्रधान विकास की अध्यक्षता में पटवारियों ने लघु सचिवालय में धरना दिया। पटवारियों का कहना है कि घर से ड्यूटी पर जा रहे पटवारी का अपहरण करके फिरौती मांगने के मामले में पूरे प्रदेश भर के पटवारियों में रोष बना हुआ। अगर पटवारी का अपहरण करने वाले आरोपियों को जल्द ही नहीं पकड़ा गया तो आंदोलन होगा।
पटवारी कपिल बुधवार का कहना है कि सोनीपत में दिनदहाड़े पटवारी के साथ हुई घटना को लेकर प्रदेश भर के पटवारियों में रोष बना हुआ है। शुक्रवार को बेरी तहसील के सभी पटवारियों ने कामकाज छोड़कर एक दिन का सांकेतिक धरना दिया है। आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और परिवार के लोगों को सुरक्षा दी जाए। धरने में गिरदावर ओमप्रकाश, सुरेंद्र, पटवारी भूपेंद्र, मनोज, ललित, जसवंत, इंद्र सिंह, सज्जन, बबीता, डॉ. प्रवीन आदि मौजूद रहे।