फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पटवारी के निलंबन के विरोध में पटवारियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 05 Mar 2024 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। बहादुरगढ़ से साल्हावास तबादला किए गए पटवारी को उपायुक्त ने निलंबित कर दिया। इसके विरोध में सोमवार को जिले के पटवारियों ने यूनियन के बैनर तले लघु सचिवालय में विरोध प्रदर्शन किया और डीसी को ज्ञापन देकर पटवारी को बहाल करने की मांग की। डीसी ने बहाल करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

पटवारी यूनियन के जिला प्रधान मनीष यादव ने बताया कि 29 फरवरी को बहादुरगढ़ के पटवारी संजय का तबादला साल्हावास किया गया था। एक मार्च को ने की बहादुरगढ़ कोर्ट में पेशी थी, जिसके चलते वह अगले दिन ज्वाइन नहीं कर सका और शाम को डीसी ने पटवारी संजय को निलंबित कर दिया। यह उचित नहीं है क्योंकि पटवारी कोर्ट में पेशी के कारण ज्वाइन नहीं कर सका था। उन्होंने कहा कि दी रेवेन्यू पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन मांग करती है कि पटवारी को तुरंत बहाल किया जाए अन्यथा यूनियन हड़ताल करने पर मजबूर होगी। इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। सुक्रमपाल पटवारी व संजय पटवारी का तबादला यथा तहसीलों में किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें