फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पटवारी नारे लगाते रहे, लोग काम के लिए भटकते रहे

Tue, 27 Jun 2023 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। सोमवार को पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन के पदाधिकारी अपनी मांगों को लेकर पटवार भवन में धरना प्रदर्शन करते रहे। उधर लघु सचिवालय में अपने काम के लिए आए लोग परेशान रहे। हालांकि देर शाम को समझौता होने के बाद हड़ताल स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन

पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की थी। शहर तहसील रोड पर स्थित पटवार एवं कानूनगो कार्यालय में उन्होंने सोमवार को अपना धरना प्रदर्शन किया। वे यहां बैठकर नारेबाजी करते रहे। उधर अपने काम के लिए आए लोग परेशान दिखे। कई विद्यार्थी को दाखिले के लिए जाति प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र बनवाना पड़ता है। जमीन जमीन संबंधी कामों के लिए फरद बनवाना, इंतकाल करवाना, गिरदावरी करवाना व अन्य कागजात भी लोगों को चाहिए लेकिन पटवारियों की हड़ताल के कारण यह काम नहीं हुए। लोग लघु सचिवालय में काम के लिए परेशान रहे। ग्रामीण सुंदर, राजपाल, स्नेह लता, प्रमिला, ममता, टिंकू, रामू , कमला, मुकेश आदि ग्रामीणों ने बताया कि वे बच्चों के व अपने जमीन संबधी दस्तावेज बनवाने के लिए पटवारियों के पास हस्ताक्षर करवाने के लिए आए थे लेकिन उन्हें हड़ताल है। काम नही होगा, कहकर दोबारा आने के लिए कहा है और उनके दस्तावेजों पर साइन भी नहीं किए। जिसके चलते उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लोगों ने कहा कि हड़ताल के दौरान काफी काम प्रभावित हो रहे हैं। सरकार व जिला प्रशासन को कोई वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए ताकि आमजन के काम प्रभावित न हो, क्योकि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड नही किया जा सकता है। पटवारियों को बच्चों कागजात पर तो हस्ताक्षर करने ही चाहिए।सोमवार को शाम 4 बजे जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम बादली, विशाल कुमार धरना स्थल पर पहुंचे। धरना स्थल पर जिला एसोसिएशन व प्रशासन के बीच की गई मध्यस्था उपरांत घोषणा की सभी मांगों को एक माह में पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया। इस उपरांत एसोसिएशन की ओर से अनिश्चितकालीन हड़ताल को स्थगित करने की घोषणा की गई। सोमवार को हड़ताल में राज्य प्रधान जयवीर चहल पूरी राज्य कार्यकारिणी के साथ व अन्य जिलों के जिला प्रधान हड़ताल में शामिल हुए। इसके अलावा पूर्व प्रांतीय प्रधान सूरजभान खोखर, पूर्व प्रांतीय प्रधान देवेंद्र यादव, पूर्व जिला प्रधान रोहतक राजमल बल्हारा ने शामिल होकर हड़ताल का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें