फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: तिरंगा यात्रा में दिखा देशभक्ति का जज्बा,

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे दिन भी जिले भर में निकाली गई तिरंगा यात्रा, हर वर्ग के लोग हुए शामिल
विज्ञापन

फोटो-21, 22
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। देशभक्ति की लहर से ओत-प्रोत हर घर तिरंगा अभियान के तहत लगातार दूसरे दिन जिले में तिरंगा यात्रा निकाली गई। पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा को एडीसी सलोनी शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर एसडीएम रविंद्र यादव व नगर परिषद चेयरपर्सन जिले सिंह मौजूद रहे। यात्रा महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम होते हुए पुन: विद्यालय में संपन्न हुई। इस दौरान विद्यार्थियों और आमजन ने तिरंगा थामे, पूरे जोश और गर्व के साथ कदम बढ़ाए, जिससे पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल गूंज उठा। एडीसी ने कहा कि यह यात्रा देश के प्रति अटूट प्रेम और सम्मान को प्रदर्शित करने का एक सशक्त माध्यम बन रही है जो क्षेत्र के सामाजिक वातावरण में देशभक्ति के प्रति जोश व उत्साह भरने का कार्य कर रही है। चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण और गर्व का प्रतीक बनी। महिला विकास निगम की पूर्व चेयरपर्सन सुनीता चौहान ने कहा कि तिरंगा हमारे गर्व और एकता का प्रतीक है। पटवार भवन के समीप स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर एसडीएम रविंद्र मलिक ने माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर डीआईपीआरओ सतीश कुमार, सक्षम के नोडल अधिकारी डॉ. सुदर्शन पूनिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज खेल विभाग निकालेगा तिरंगा यात्रा
हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। 11 अगस्त से शुरू हुई यात्रा 14 अगस्त तक चलेगी। 13 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा खेल विभाग के तत्वावधान में आयोजित की जाएगी। 14 अगस्त बुधवार को तिरंगा यात्रा पुलिस विभाग के तत्वावधान में आयोजित होगी। तिरंगा यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने अधिकारियों की ड्यूटी लगा रखी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें