फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: रोडवेज बसों में यात्रियों को मिलने लगा पेयजल

Mon, 24 Jun 2024 04:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
.रोडवेज बस में पानी पीता म​हिला।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। भीषण गर्मी को देखते हुए 19 जून को हरियाणा रोडवेज ने बसों में यात्रियों को पेयजल उपलब्ध करने के निर्देश दिए थे, लेकिन तीन दिन बाद जब इसकी पड़ताल की गई तो यात्रियों को पानी खरीद कर पीना पड़ रहा था। अमर उजाला ने लोगों की इस समस्या को गत शनिवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद रोडवेज विभाग हरकत में आया और रविवार को बहादुरगढ़ बस स्टैंड से बाहर जाने वाली सभी बसों में कैंपर की व्यवस्था की। यहीं नहीं अन्य जिलों से आने वाली बसों में भी पानी है या नहीं, इसकी भी जांच की गई।
विज्ञापन

रोडवेज विभाग के स्थानीय डिपो अधिकारियों का दावा है कि बहादुरगढ़ से जाने वाली सभी बसों में पानी के कैंपर रखे गए हैं। हरियाणा रोडवेज मुख्यालय की ओर से महाप्रबंधकों को 19 जून को सभी बसों में यात्रियों के लिए गर्मी में पानी की व्यवस्था करने के आदेश दिए थे, लेकिन शुक्रवार 21 जून तक विभाग के अधिकारियों पर आदेशों का कोई असर नहीं हुआ। ऐसे में यात्रियों को भीषण गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ा और प्यास लगने पर 20 रुपये खर्च करने पड़े। रविवार को सभी बसों में कैंपर रखे नजर आए और लोगों को गर्मी में पीने का पानी बसों में भी ही मिला।


मैं दिल्ली से रोहतक जा रहा था। बस में प्यास लगने लगी तो कंडक्टर ने बस में रखे कैंपर से पानी पिला दिया। इससे राहत मिली। अन्यथा पानी खरीदकर प्यास बुझानी पड़ती।
विज्ञापन


-नीतीश, यात्री



मैं रोहतक से रोडवेज बस में बहादुरगढ़ के लिए सवार हुआ। अब बस में पानी की बोतल खरीद कर नहीं पीनी पड़ी। अधिकारियों की ओर से बस में ही पीने के पानी की व्यवस्था कर दी गई है।

-गुल्लू, यात्री





शनिवार को सभी बसों में पानी के कैंपर रखवा दिए हैं। अब यात्रियों को पीने के पानी के लिए परेशानी नहीं होगी। बाहर से आने वाली सभी बसों की जांच कर रहे हैं, अभी तक सभी बसों में पानी की व्यवस्था मिली है।
विज्ञापन


- सतीश लुहाच, एसएस, बहादुरगढ़ डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें