फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: यात्री क्यूआर कोड स्कैन कर दर्ज करा सकते हैं शिकायत

Fri, 18 Oct 2024 04:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। मेट्रो में यात्रा के दौरान यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी होने पर अपनी बात डीएमआरसी (दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन) तक पहुंचाने और शिकायत दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन पर कॉल करने की जरूरत नहीं होगी। बल्कि मेट्रो स्टेशनों पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन कर डिजिटल फीडबैक बुक में शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। एक से 16 अक्तूबर तक 600 यात्रियों ने शिकायत और सुझाव दर्ज किए हैं। इसमें ज्यादातर शिकायतें ऑनलाइन स्मार्ट कार्ड रिचार्ज कराने में आने वाली समस्या को लेकर है।
विज्ञापन


डीएमआरसी भी शिकायतों और यात्रियों से मिले सुझाव पर कार्रवाई करेगा। डीएमआरसी ने 1 अक्तूबर को एक डिजिटल फीडबैक बुक जारी किया था। एनसीआर में मेट्रो का नेटवर्क 386 किलोमीटर है और 286 मेट्रो स्टेशन हैं। डीएमआरसी अधिकारियों का कहना है कि इस डिजिटल फीडबैक बुक के इस्तेमाल के लिए ज्यादातर मेट्रो स्टेशनों में कस्टमर केयर काउंटर पर क्यूआर कोड लगाए गए हैं।
कुछ स्टेशनों पर अभी क्यूआर कोड लगाने का काम बाकी है, जो अगले कुछ दिनों में पूरा हो जाएगा। क्यूआर कोड स्कैन करते ही डिजिटल फीडबैक बुक का लिंक मोबाइल पर खुल जाएगा। यात्री मेट्रो में सफर में परेशानियों से संबंधित शिकायतें, मेट्रो की सेवाओं में सुधार के लिए सुझाव व प्रतिक्रिया हिंदी या अंग्रेजी में दर्ज करा सकते हैं। साथ ही यात्री शिकायतों से संबंधित दस्तावेज, भुगतान की पर्ची, स्क्रीन शॉट, फोटो आदि भी अपलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन

शिकायतें दर्ज करने के बाद यात्रियों को एक विशेष शिकायत नंबर भी दिया जाएगा। इससे यात्री पता कर सकेंगे कि शिकायतों पर कब तक कार्रवाई होगी या क्या कार्रवाई हुई। इस डिजिटल फीडबैक बुक को डीएमआरसी ने अपने केयर (कस्टमर एप्लिेकशन फॉर रिलेशनशिप एंड इंगेजमेंट) से भी जोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें