फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्टेशन पर यात्री को झपकी आई, बैग चोरी

Sun, 24 May 2026 06:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से यात्री का बैग चोरी हो गया। पीड़ित शैलेश की शिकायत पर जीआरपी बहादुरगढ़ ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शैलेश ने बताया कि वह 15 मई को मुक्तसर से बहादुरगढ़ आए थे। रात अधिक होने के कारण वह रेलवे स्टेशन पर ही रुक गए थे। वह स्टेशन अधीक्षक के गेट के सामने बैठे थे। झपकी लगने पर किसी ने उनका बैग चोरी कर लिया। उसमें मोबाइल फोन, नर्सिंग एडमिट कार्ड, डेबिट कार्ड, बैंक पासबुक, करीब चार हजार रुपये और कपड़े थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें