फोटो 74: पूर्व छात्राओं को बधाई देते कॉलेज प्राचार्य आनंद काद्यान। स्रोत कालेज
बादली। चौधरी धीरपाल राजकीय महाविद्यालय की स्नातकोत्तर हिंदी विभाग की पूर्व छात्रा पूनम ने सहायक प्रोफेसर व पीएचडी दाखिले के लिए राष्ट्रस्तरीय परीक्षा उत्तीर्ण कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं स्नातकोत्तर उत्तरार्द्ध हिंदी की छात्रा पूनम ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा पीएचडी दाखिले के लिए उत्तीर्ण की। महाविद्यालय प्राचार्य मेजर आनंद कादयान ने यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं को बधाई दी। इस अवसर पर डॉक्टर पूनम, डॉक्टर मंजू रानी, डॉक्टर नवीन कुमारी, निशा मलिक, डाक्टर आरती, बेबी, यशपाल, संजय कुमार, मंजीत, सुभाष चन्द्र, संदीप मौजूद रहे।