फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मिशन 2024 की तैयारी में जुट जाएं पन्ना प्रमुख

Sun, 11 Jun 2023 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़/बादली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि भाजपा की रीति और नीति में देश का हित पहले और पार्टी का हित बाद में। वह बादली मंडल हर पन्ना प्रमुखों की कार्यशाला में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हर पन्ना प्रमुख यह तय कर ले कि देश को मजबूत बनाने में वह अपना कितना योगदान दे सकता है।
विज्ञापन

धनखड़ ने कहा कि पन्ना जीतेगा, तो मोदी जीतेगा और मोदी जीतेगा तो देश मजबूत होगा। भारत मजबूत होने पर ही हम सब मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने हर गरीब के घर की रसोई में गैस सिलिंडर पहुंचाया, शौचालय बनवाया, देश को साफ सुथरा बनाने की राष्ट्रीय स्तर पर मुहिम शुरू की। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम पानीपत की भूमि से शुरू कर लिंगानुपात में सुधार किया। फसल उत्पाद को लागत मूल्य के कम से कम डेढ़ गुना भाव किसान को देने का कानून बनाकर लागू किया। लगातार फसलों का एमएसपी बढ़ाया। फसल बीमा, पशुधन बीमा कर जोखिम फ्री किया। देश मे राजमार्गों का जाल बिछाया। बाढ़सा में एम्स-2 बनवाया, अधूरे केएमपी को पूरा कर वाहन दौड़ाए। एक ही दिन में उपमंडल, तहसील और ब्लॉक बनाया।
धनखड़ ने कहा आप एक बार फिर मिशन 2024 की तैयारी में जुट जाएं । एक-एक मतदाता के पास शालीनता के साथ पहुंचे और भाजपा सरकार की उपलब्धि गिनवाएं। विपक्ष की झूठ और बहकावे की राजनीति का करारा जवाब दें। धनखड़ ने कहा कि मोदी-मनोहर सरकार की नीतियों का लाभ अंतिम पात्र तक पहुंचाने का माध्यम बने। कार्यशाला में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिला प्रभारी महेश चौहान, जिला महामंत्री व जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना, मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार सहित शक्ति केंद्र प्रमुख और पन्ना प्रमुख मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें