फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सरपंच के खिलाफ कार्रवाई न होने पर उपायुक्त से मिले पंच

Thu, 18 Dec 2025 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
17jjrp09- उपायुक्त से मिलने जाते गांव खेड़ा थरू के पंच। स्रोत-स्वयं
विज्ञापन
साल्हावास। गांव खेड़ा थरू के सरपंच द्वारा गांव में विकास न कराने को लेकर पंच प्रीति, संदीप, पिंकी उपायुक्त से मिले। सभी पंच लगातार सरपंच के खिलाफ आरोप लगाते आ रहे हैं कि वह गांव में नहीं, कहीं बाहर रहते हैं। न ही गांव में ग्राम सभा की बैठक होती हैं और न ही विकास कार्य होते हैं। इसकी शिकायत वे एक माह पूर्व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को कर चुके हैं, लेकिन बीडीपीओ ने सरपंच के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। बुधवार को पंच उपायुक्त से मिले और उचित कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि उपायुक्त ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, मातनहेल को जांच के आदेश दिए थे। अधिकारी ने जांच के लिए उनको बुलाया परंतु उस दिन कार्यालय में नहीं मिली और न ही आने के बारे में कोई सूचना दी। फोन पर पता चला कि वो ट्रेनिंग में हैं। अगले दिन बुलाया तो जांच करने की बजाय उन्हें समझौता करने को कहा गया। वहीं इस मामले में सरपंच आशीष ने कहा कि वह गांव में लगातार विकास कार्य करवा रहे हैं। नकारात्मक सोच वाले विपक्षी लोग इस तरह के मुद्दे ढूंढने की कोशिश करते हैं। उन्होंने गांव में सड़क भी बनवाई हैं। उनके ऊपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें