फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: धनखड़ खाप की पंचायत ने सरकार को दिया शनिवार तक का अल्टीमेटम, मंत्री संदीप सिंह को करे बर्खास्त और किया जाए गिरफ्तार

विज्ञापन
गांव डावला के धनखड़ खाप के चबूतरे पर खाप प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए धनखड़ खाप के प्रधान युद - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
झज्जर। खेल मंत्री संदीप सिंह पर जूनियर कोच के साथ छेड़खानी के आरोप के मामले को लेकर खाप पंचायतें मुखर होने लगी हैं। कोच का परिवार धनखड़ खाप के गांव में रहता है। लिहाजा खाप के बारहा गांव के धनखड़ खाप के बारहा की पंचायत डावला गांव स्थित धनखड़ खाप के चबूतरे पर आयोजित हुई, जिसमें कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि पहुंचे।
विज्ञापन

मानवाधिकार आयोग लेकर जाएंगे मामला : दीपेंद्र हुड्डा
जूनियर कोच का परिवार सोमवार को शहर में राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा से मिला। हुड्डा ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि वह पूरे मामले में उनके साथ खड़े हैं और उनके साथ किसी भी प्रकार से अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। हुड्डा ने कहा कि प्रदेश के मंत्री द्वारा एक महिला के साथ इस प्रकार की हरकत किया जाना शर्मनाक है। वे इस मामले को मानवाधिकार आयोग में भी लेकर जाएंगे। झज्जर विधायक गीता भुक्कल, बादली के विधायक कुलदीप वत्स, बेरी के विधायक डॉ. रघुबीर कादयान ने भी उन्हें पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें