फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पहाड़ीपुर की बेटी का गांव में किया स्वागत

विज्ञापन
15jjrp23- पहाड़ीपुर गांव डॉ. अंकिता सिवाच का स्वागत करते ग्रामीण। स्रोत-आयोजक - फोटो : rajori news
विज्ञापन
बेरी। यूपीएससी में चयनित गांव पहाड़ीपुर की बेटी डॉ. अंकिता सिवाच रविवार को गांव पहुंचीं। ग्रामीणों ने उन्हें पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया और नोटों की माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। अंकिता ने कहा कि बच्चों को अपने माता-पिता और बुजुर्गों के साथ समय जरूर बिताना चाहिए। जीवन की सबसे बड़ी शिक्षा घर से ही मिलती है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि नशा युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर देता है। यदि युवा अपनी ऊर्जा पढ़ाई, मेहनत और अच्छे कार्यों में लगाएं तो वे भी बड़े से बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अंकिता की सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा बनकर रहेगी। मौके पर सरपंच सुनील सिवाच पहाड़ीपुर, सरपंच मनबीर गोधड़ी, सरपंच राजेंद्र सिंह अच्छेज, सरपंच संदीप सफीपुर, एडवोकेट राजेंद्र सोलंकी, कुलबीर हुड्डा, श्रीभगवान कादयान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें