फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

विज्ञापन
Pagoda echoes with shouts of Har Har Mahadev - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को शहर के सभी शिवालय हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। लोगों ने दिनभर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। बेल पत्र, धतूरा व अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। अल सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था। बच्चों से लेकर महिलाओं व पुरुषों ने व्रत रखकर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। शहर व ग्रामीण क्षेत्र मंदिरों में शिवमय वातावरण नजर आया। शहर के प्रत्येक मंदिर में भगवान शिव पर जल चढ़ाने वाले भक्तों की कतारें देखी गई। शहर के मेन बाजार स्थित मुरली मनोहर मंदिर, इमली वाली गली स्थित प्राचीन पीपलेश्वर महादेव मंदिर, जौहरी नगर स्थिति शिव मंदिर, नई बस्ती स्थित रघुनाथ मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, अनाज मंडी स्थित सनातन धर्म मंदिर, किला मोहल्ला स्थित दुर्गा मंदिर व शिव मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, नजफगढ़ रोड स्थित बालाजी मंदिर, प्राचीन शक्तिपीठ देवी मंदिर, परशुराम मंदिर, तीन शक्ति मंदिर, गौरी शंकर मंदिर, झज्जर पर स्थित शिव शक्ति मंदिर सहित तमाम मंदिरों में भीड़ लगी रही। इन मंदिरों में शाम के वक्त भजन संध्या का आयोजन हुआ। पीपलेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी पंडित सोहनलाल ने कहा कि भगवान की जो भी सच्चे मन से अराधना करता है, वे उस भक्त की हर समस्या को हर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें