11jjrp17- लडायन गांव में धंसा ट्रक। स्रोत- ग्रामीण
साल्हावास। गांव लडायन में कोसली-मातनहेल मार्ग पर एक गहरे गड्ढे में ओवरलोडिंग ट्रक फंस गया। इसमें लगभग 10 से 15 टन माल भरा था, जिस कारण ओवरलोड ट्रक को निकालना लोगों के लिए जी का जंजाल बन गया। वीरवार शाम 7 बजे गड्ढे में फंसा हुआ ट्रक शुक्रवार दोपहर 2 बजे तक निकल पाया। इस कारण लगभग 17 से 18 घंटे आवागमन बाधित रहा। इससे लगभग 10 से 15 गांवों के लोगों का आवागमन में परेशानी रही। लोगों को कई किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाकर अपने गंतव्य स्थल पर पहुंचना पड़ा।