फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बेरी हलके के 186 बूथों में से 79 बूथों पर कांग्रेस ने 500 का आंकड़ा पार किया

Wed, 05 Jun 2024 04:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। रोहतक लोकसभा की हॉट सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा को 3 लाख 21 हजार 528 मतों से मात दी, लेकिन बेरी हलके की बात की जाए तो 186 बूथों पर कांग्रेस ने 79 बूथों पर 500 का आंकड़ा पार किया तो भाजपा प्रत्याशी किसी भी बूथ पर 500 का आंकड़ा नहीं छू पाए। बेरी हलके के विधायक रघुवीर कादयान के पैतृक गांव दुबलधन में कांग्रेस की एकतरफा जीत हुई है। वहीं बेरी हलके से भाजपा से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके विक्रम कादयान के गांव बाघपुर में भी भाजपा प्रत्याशी को जीत नहीं मिली। वहां भी कांग्रेस प्रत्याशी को बढ़त मिली हुई है। डीघल में टिकट के दावेदार भाजपा को ज्यादा वोट नहीं दिला पाए। पिछली बार लोकसभा चुनाव में दीपेंद्र हुड्डा को बेरी हलके से करीब 26 हजार वोटों से जीत मिली थी, लेकिन इस बार बेरी हलके से दीपेंद्र हुड्डा को 55644 वोटों से जीत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें