-फोटो 6 : मोबाइल टावर के विरोध में इकट्ठे हुए एचएल सिटी आरडब्लूए के सदस्य।
बहादुरगढ़। एचएल सिटी के एनसीआर-टू में मोबाइल टावर लगवाने का स्थानीय निवासियों द्वारा विरोध किया जा रहा है। उनका कहना है कि मोबाइल टावर से निकलने वाली घातक किरणों से लोगों में बीमारियां पैदा होती हैं। इस मामले में सोमवार को कॉलोनी निवासियों की बैठक हुई। बैठक में कहा गया कि वे किसी भी सूरत में टावर का निर्माण नहीं होने देंगे।
रविवार को एचएल सिटी में एनसीआर-टू आरडब्ल्यूए (रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन) और श्रीराम आरडब्ल्यूए की संयुक्त बैठक हुई। इसमें लोगों द्वारा रिहायशी मकान पर लगने वाले मोबाइल टावर को रोकने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई गई। टावर के आसपास रहने वाले लोगों को होने वाले नुकसान के बारे में चर्चा हुई। आरडब्ल्यूए प्रधान फूलचंद शर्मा, दयाकिशन खत्री व जेएस राठी, वर्षा आदि ने कहा कि अधिकारियों द्वारा रिहायशी इलाके में वाणिज्यिक उपयोग की अनुमति देना गैर-कानूनी है। टावर से रेडिएशन फैलने की आशंका है।
लोगों ने मोबाइल टावर के विरोध में जमकर नारेबाजी की और प्रशासन से टावर नहीं लगवाने देने की अपील की। ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह सके। महिलाओं ने भी टावर से होने वाले नुकसान को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इससे बच्चे व बुजुर्ग ज्यादातर प्रभावित होंगे। उन्होंने जिला उपायुक्त से लोगों के स्वास्थ्य को देखते हुए एचएल सिटी में मोबाइल के टावर को लगने से तुरंत रोकने की गुहार लगाई। साथ ही कहा कि किसी भी सूरत में टावर नहीं लगने देंगे। जरूरत पड़ने पर इसके विरुद्ध न्यायालय की शरण लेंगे।क