फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बालाजी जाने वाली बस का संचालन बंद, खाटू श्याम जाने वाली बस का समय बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। प्रदेश के सबसे बड़े बस स्टैंड से पिछले सप्ताह मेहंदीपुर बाला जी के लिए चलाई गई बस सेवा को राजस्थान परिवहन निगम की तरफ से मंजूरी न मिले के चक्कर में बंद कर दिया गया है। उधर खाटू श्याम के लिए जाने दोपहर को दो बजे जाने वाली बस के समय में परिवर्तन कर उसे सुबह साढ़े आठ बजे कर दिया गया है।
विज्ञापन

रोडवेज के अधिकारियों ने बताया कि खाटू श्याम के लिए बस रोहतक से चलती है और 8:30 बजे सुबह झज्जर बस स्टैंड पर पहुंच जाती है इसके बाद खाटू श्याम के लिए फर्राटा भर लेती है और अगले दिन सुबह 5 बजे वापस प्रस्थान खाटू श्याम से झज्जर के लिए करती है। अधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में और बसें चलाने का प्रयास किया जाएगा। बालाजी के लिए एक दिन बस चलाई गई थी जो कि राजस्थान सरकार की ओर से मंजूरी न मिलने के कारण रोक दी गई है और उस पर विचार विमर्श किया जा रहा है। झज्जर से श्रीश्याम खाटू तक का किराया 280 रुपये प्रति व्यक्ति है। झज्जर से जयपुर तक का किराया 230, झज्जर से बैजनाथ तक का किराया 890 रुपये, चंडीगढ़ तक का किराया 340, हरिद्वार तक का किराया 405 रुपये, झज्जर से मथुरा तक का किराया 240 रुपये प्रति व्यक्ति है। झज्जर से शिमला तक किराया 600 रुपये, अलवर तक किराया 165 रुपये और आगरा तक का किराया 310 रुपये प्रति व्यक्ति है।
विज्ञापन

वर्जन:
शहर के रोडवेज बस स्टैंड से विभिन्न राज्यों के लिए यात्रियों के लिए चलाई गई हैं और बस चलाने का विभाग की ओर से प्रयास किया जाएगा।
- प्रमोद कुमार, सुपरवाइजर, हरियाणा परिवहन विभाग, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें