झज्जर। रविवार की अलसुबह ऑपरेशन आक्रमण के तहत पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा जिला भर के करीब विभिन्न स्थानों पर छापे मारे गए।
पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉ. अर्पित जैन के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में झज्जर पुलिस की विशेष टीमों द्वारा की गई औचक छापेमार कार्रवाई सुबह 6 बजे से आरंभ हुई थी, जो शाम 5 बजे तक चली। इस दौरान झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा विभिन्न मामलों में 51 आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की गई। पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा अवैध हथियार देशी पिस्तौल के साथ तीन आरोपी को काबू किया गया। तीन देशी पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। वहीं अवैध शराब व नशीले पदार्थों के अवैध धंधे में लिप्त 6 तथा जुआ सट्टा के अवैध धंधे में लिप्त 3 आरोपियों को काबू करने में कामयाबी हासिल की गई।
वहीं लूटपाट के आपराधिक मामले में वांछित 2 आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई। विशेष सर्च अभियान के दौरान पुलिस की 51 टीमों ने जिला भर में संदिग्ध स्थानों पर कार्रवाई की गई। पुलिस की विभिन्न टीमों ने अवैध शराब व नशीले पदार्थों के साथ 6 आरोपियों को काबू किया।
पुलिस की विशेष टीमों में शामिल 281 जवानों द्वारा जिले में विभिन्न स्थानों पर औचक छापेमार कार्रवाई अमल में लाई गई। पुलिस की विशेष टीमों द्वारा सर्च अभियान के दौरान जिला के अलग अलग संभावित स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई।
जांच के दौरान विभिन्न स्थानों से अलग- अलग मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी से 56 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ तथा अवैध शराब के साथ 5 आरोपियों को काबू किया गया, जिनसे अवैध देसी शराब की 91 बोतल व 5 बीयर बरामद हुई। अवैध देसी पिस्तौल के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई। गिरफ्त में आए आरोपियों से तीन पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। अलग-अलग स्थानों से मादक पदार्थ गांजा तथा अवैध शराब की बोतलों के साथ पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई।
वही झज्जर पुलिस की टीम द्वारा चोरी के मामले में एक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वही एक अन्य मामले में ट्रैक्टर व थ्रेसर बरामद हुआ। ऑपरेशन आक्रमण के तहत की गई कार्रवाई में विभिन्न मामलों 21 पीओ व भगोड़ों को गिरफ्तार किया गया।