फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: महाराजा अग्रसेन के बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए

Fri, 04 Oct 2024 05:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 58 : बहादुरगढ़ में पोस्टर बनाकर महाराजा अग्रसेन को नमन करती स्वयंसेविकाएं।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य मे पोस्टर व स्लोगन बनाकर उन्हें नमन किया। प्राचार्य डाॅ. आशा शर्मा ने कहा कि महाराजा अग्रसेन अग्रवाल जाति के संस्थापक ही नहीं, बल्कि एक महान पुरुष थे। जिन्होंने भगवान राम, कृष्ण, महात्मा बुद्ध, भगवान महावीर स्वामी की भांति जीवन त्याग, तपस्या, प्रेम, भाईचारा व मर्यादाओं में समर्पित कर दिया। हमें उनके बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए।
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन ने एक ऐसे समाज की स्थापना की थी जो समानता, सहयोग और उदारता के सिद्धांतों पर आधारित था। अग्रवाल समाज आज भी उन्हीं मूल्यों का अनुसरण कर रहा है। इस जयंती के माध्यम से अग्रवाल समाज ने समाज के सभी वर्गों में एकता और सद्भाव का संदेश दिया। दीपा कुमारी, श्रेया गोयल, कोमल गुप्ता, सोनिया गोयल आदि ने स्लोगन एवं पोस्टर बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें