फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत

Thu, 07 Dec 2023 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिले के गांव पाटोदा चौक से थोड़ा आगे बुधवार की शाम को अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ईलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान भिवानी के धारेडू निवासी कुलदीप के तौर पर हुई हैं। मृतक कुलदीप करीब तीन साल से कुलाना गांव में रहता था और पेट्रोल पंप पर सेल्समैन का काम करता था। परिजनों ने बताया कि उनको सूचना मिलने पर वे सामान्य अस्पताल में पहुंचे तो उनको पता चला की कुलदीप को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी हैं। सामान्य अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया हैं। जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें