फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मलेरिया का एक, डेंगू के दो मरीज मिले

Thu, 17 Oct 2024 04:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिले में डेंगू और मलेरिया के मरीजों में बढ़ोतरी हो रही है। जिले में डेंगू के केस अर्द्धशतक तक पहुंचने में केवल एक कदम दूर है। बुधवार को मलेरिया का एक और डेंगू के दो नए मरीज सामने आए हैं। मलेरिया का केस कनौंदा गांव में मिला है, जबकि डेंगू का मरीज निजी लैब और एक केस सरकारी अस्पताल की लैब में पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन

जिले में मलेरिया के केसों की संख्या 29 और डेंगू के केसों की संख्या 49 हो चुकी है। चिकित्सकों का कहना है कि यह मौसम डेंगू फैलने के अनुकूल चल रहा है। ऐसे मौसम में डेंगू और ज्यादा फैलने का खतरा बढ़ सकता है। जब तक पूरी तरह से सर्दी नहीं आती, तब तक इसके बढ़ने का खतरा रहेगा। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. तीर्थ बागड़ी ने बताया कि बुधवार को मलेरिया के एक और डेंगू के दो केसों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में मलेरिया के केसों की संख्या 29 और डेंगू के केसों की संख्या 49 हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें