झज्जर। दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में शुक्रवार की देर रात एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। घायल अवस्था में दोनों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया और दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। फिलहाल तक दोनों में से किसी की भी पहचान नहीं हो पाई थी। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई थी लेकिन पुलिस सामान्य अस्पताल नहीं पहुंच पाई थी। जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ रोड व बादली रोड के बीच एक पिकअप व कार की टक्कर हो गई। टक्कर में कार चालक की मौत हो गई जबकि दूसरी घटना बाबरा रोड के पास हुई। जिसमें अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।