फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली रोड पर कासनी गांव के पास से गुजर रही ड्रेन नंबर 8 के निकट दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और एक घायल हो गया। पुलिस ने मौका मुआयना कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भिंडावास गांव निवासी मनजीत बाइक पर सवार होकर किसी काम के लिए झज्जर की तरफ आया था। वही ढाकला गांव निवासी सागर घर जा रहा था। जब वे कासनी गांव के पास से गुजर रही ड्रेन नंबर आठ के पास पहुंचे तो दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। टक्कर में दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने मनजीत को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल इस संबंध में मामला दर्ज नहीं हो पाया था और पुलिस बयान लेने के लिए अस्पताल नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें