झज्जर। सिद्ध श्री 108 बाबा कांशीगिरि मंदिर में 185 वां श्री सुंदरकांड पाठ एवं भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। पंडित पवन कौशिक ने कहा कि अच्छे काम करते रहेंगे तो अच्छा यश मिलता रहेगा। इस अवसर पर ताराचंद भूटानी, भारत भूषण नन्दा, देवेश शर्मा ने जो इस दरबार में अर्जी तेरी मंजूर हो जाए गुनाहों का समुंदर तुझसे कोसों दूर हो जाए, योगेश रंजन दिनेश दुजाना ने सुंदर सा मुखड़ा प्यारी जैसे चमके गगन में तारा प्रभु मुस्करा रहे हैं खुशियां मना रहे हैं। हनुमानजी सहित मधुर भजनों से गुणगान किया। सुंदरकांड पाठ विश्राम पर श्री हनुमान चालीसा, बाबा चालीसा, आरती के उपरांत हिमांशु हंस प्रधान की ओर से बिरला हिमांशु, उमंग खुराना ने प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया। श्री सुंदरकांड वाचक पंडित पवन कौशिक, योगेश रंजन, देवेश शर्मा, पंकज भारद्वाज, उमंग खुराना, राजेंद्र वधवा, दिनेश दुजाना, भारत भूषण नंदा, डॉ. धर्मराज यादव, सुधांशु हंस, सुषमा तनेजा, सुरेश गाबा, सुमन वधवा, उर्मिला तनेजा, संतोष शर्मा, हर्षिता काठपालिया, प्रिया तनेजा, किरण शर्मा, सृष्टि रंजन, सोनिया मल्होत्रा, नीलम गाबा, उमा गुलाटी, राधिका गंभीरिया, विनोद भूटानी, अशोक सलूजा, ताराचंद भूटानी, हरीश अरोड़ा ने संगीतमयी श्री सुंदरकांड पाठ का सामूहिक गायन किया।इस मौके पर मंदिर समिति के प्रधान हिमांशु हंस, वीके शर्मा, डॉ. पदम खट्टर, निखिल सलूजा, विकास नरुला, प्रदीप काठपालिया, मुकेश मिस्त्री, आनंद कुमार, रुद्र कौशिक, हर्षित वधवा, नयन हंस, रमेश प्रधान लखेरा समाज, अनिल छाबड़ा, शिवम तनेजा, टोनी सैन, दिपांशु छाबड़ा, मनोज गुप्ता, बंटी खत्री, जय प्रकाश गुप्ता, नितिन कुमार, दिपांशु छाबड़ा, गौरव टुटेजा उपस्थित रहे।