झज्जर। जिला मुख्यालय स्थित संवाद भवन में मंगलवार को महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में ओटीपी मॉड्यूल पोषण ट्रेकर 21.9 का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, इसमें जिला की सीडीपीओ, सर्कल सुपरवाइजरों और प्रति सर्कल तीन आंगनबाड़ी वर्कर्स को मुख्यालय के तकनीकी सहायक अंकुर कुमार ने प्रशिक्षित किया। इस अवसर पर विभाग की डीपीओ उर्मिल सिवाच ने सभी सर्कल सुपरवाइजरों को मन लगाकर प्रशिक्षण लेने के साथ साथ पोषण संबंधी कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण उपरांत सभी मास्टर ट्रेनर जल्द ही सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ओटीपी मॉड्यूल पोषण ट्रेकर 21.9 का प्रशिक्षण देने पर बल दिया।