फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 650 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार

Thu, 19 Feb 2026 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सीआईए टू बहादुरगढ़ प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि थाना सेक्टर-6 एरिया से भूमित निवासी कबीर बस्ती बहादुरगढ़ को 650 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक पवन वीर की टीम को सूचना मिली कि भूमित गांजा बेचने की फिराक में रोहतक-बहादुरगढ़ रोड बालाजी इंडस्ट्रियल एरिया के पास खड़ा है। शक पर टीम ने राजपत्रित अधिकारी के समक्ष उसकी तलाशी ली तो उसके बैग से करीब 650 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ। उसके खिलाफ थाना सेक्टर 6 में एफआईआर दर्ज कर अदालत बहादुरगढ़ में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें