बहादुरगढ़। झज्जर की स्पेशल स्टाफ टीम ने एक व्यक्ति को मादक पदार्थ गांजा सहित काबू किया है। उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि स्पेशल स्टाफ की पुलिस टीम थाना लाईनपार बहादुरगढ़ के एरिया में मौजूद थी। टीम को सूचना मिली कि व्यक्ति नवीन मादक पदार्थों की तस्करी का अवैध धंधा करता है। जो नशीला पदार्थ लेकर उसे बेचने की फिराक में बराही फाटक के नजदीक खड़ा है। टीम उपरोक्त स्थान पर पहुंची तो वहां पर एक व्यक्ति दिखाई दिया। जिसे काबू किया गया। पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी ली गई तो नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर 211 ग्राम पाया गया। उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। संवाद
-