फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जानलेवा चोट मारने के मामले में एक गिरफ्तार

Wed, 20 Mar 2024 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। पुलिस चौकी मातनहेल में घर में घुसकर महिला पर डंडों से हमला करने के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि खापड़वास निवासी एक महिला ने शिकायत देते हुए बताया कि 7 नवंबर 2023 को वह अपनी सास के साथ अपने घर पर मौजूद थी। उस समय राकेश, प्रदीप, समेर व कुछ महिलाएं मोटरसाइकिलों पर आए और आते ही बेवजह गाली-गलोज करने लगे। वह अपने हाथोंं में लाठी डंडे लिए हुए थे। उन्होंने गाली देने से मना किया तो उन्होंने उसकी सास व उस पर हमला कर दिया और चोटें मारी। शोर मचाने पर लोगों को इकट्ठा होते देखे वे सभी मौके से लाठी डंडों सहित फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने इस मामले में कासनी निवासी प्रदीप को गिरफ्तार कर उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें