फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्टॉक ट्रेडिंग के नाम से साइबर फ्रॉड करने के मामले में एक गिरफ्तार

Sun, 04 May 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। स्टॉक ट्रेडिंग के नाम से साइबर फ्रॉड करने के मामले में थाना साइबर क्राइम झज्जर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रबंधक साइबर क्राइम झज्जर निरीक्षक अजय मलिक ने बताया कि बहादुरगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसने इंस्टाग्राम पर देखकर 13 अक्तूबर 2024 को स्टाॅक ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाया था। इसमें उसने 18 लाख 80 हजार रुपये जमा करवाए थे, जिसमें स्टॉक ट्रेडिंग कर रहा था। इसमें कुछ दिन के बाद प्रॉफिट हुआ तो उसको रुपये निकलवाने के लिए बोला। फिर बताया कि आपका अकाउंट फ्रीज हो गया है। ऐसा करके उपरोक्त व्यक्ति ने उसके साथ साइबर फ्रॉड किया है। मामले में साइबर थाना में तैनात महिला सहायक उप निरीक्षक सविता ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रूपेंद्र निवासी नगला जिला हाथरस उत्तर प्रदेश के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत में पेश किया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें