फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पानी की टंकी में डूबने से डेढ़ साल के बच्चे की मौत

Fri, 17 May 2024 06:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
राजवीर। फाईल फोटो
विज्ञापन
झज्जर। सिलानी गांव में डेढ़ साल के बच्चे की पानी की टंकी (होद) में डूबने से मौत हो गई। हादसे के समय वह घर के आंगन में खेल रहा था। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद बच्चे के शव को पुलिस ने कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

बच्चे की पहचान राजवीर पुत्र निकेश गांव शिमली गुजरात के रूप में हुई है। बच्चे के पिता निकेश मजदूरी का काम करता हैं। फिलहाल वह परिवार के साथ गांव सिलानी में रहता है। निकेश का डेढ़ वर्षीय बेटा घर पर खेल रहा था। इसी दौरान वह पानी की टंकी में गिर गया। काफी समय तक परिवार को वह दिखाई नहीं दिया तो उसकी तलाश की गई। बाद में वह पानी की टंकी में डूबा हुआ मिला। निकेश ने बताया कि अब एक बेटा व एक बेटी है। राजवीर सबसे छोटा बेटा था। सदर थाना से जांच अधिकारी एएसआई रवींद्र ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी सिलानी गांव में एक डेढ़ वर्षीय बच्चे की पानी की टंकी में डूबने से मौत हुई है। मृतक के पिता निकेश के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें