झज्जर। गुढ़ा बाईपास के पास बने मिल्क प्लांट से नगदी व मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रबंधक दुजाना उप निरीक्षक अंकित ने बताया कि सोमबीर निवासी डीघल ने बताया कि उसने गुढ़ा बाईपास के पास मिल्क प्लांट लगा रखा है। 27 जुलाई की रात को उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पैसों का हिसाब किताब किया था और ढाई लाख रुपये अपनी गाड़ी में रखकर सो गए। सुबह उनके वहां काम करने वाले ने बताया कि प्लांट में खड़ी मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन नहीं मिले और दान पत्र तोड़ रखा है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना दुजाना में आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जसपाल निवासी अलवर राजस्थान के तौर पर की गई। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने उपरोक्त मामले का खुलासा किया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया। संवाद