फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: लूटपाट का एक आरोपी गिरफ्तार, पिस्तौल, नकदी बरामद

Tue, 02 Jul 2024 05:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। हथियार के बल पर हुई लूटपाट करने के मामले पुलिस ने एक आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया। थाना प्रबंधक बादली निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया की झज्जर की भट्टी गेट दमदमा निवासी देवेंद्र ने शिकायत दी थी कि 22 अक्टूबर 2023 को अपने साथी राजेश के साथ स्कूटी से बादली से झज्जर के लिए चले थे। इसी दौरान इंडो स्पेस वेयर हाउस पाहसौर के पास पीछे से बुलेट मोटरसाइकिल व डीलक्स मोटरसाइकिल पर 4 युवक आए उन्होंने स्कूटी के आगे बुलेट बाइक रुकवा ली। एक लड़के ने पिस्तौल दिखाई जबकि दूसरे लड़के ने स्कूटी की चाबी छीन ली और स्कूटी की डिग्गी से रुपए निकाल लूट लिए। बाद में धक्का मारकर जान से मारने की धमकी देकर मौका से फरार हो गए। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना बादली में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि आपराधिक मामले पुलिस टीम ने लूटपाट के मामले में एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट लगाकर कोर्ट से पूछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड कर लेकर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सिद्धीपुर लोवा निवासी मोहित के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी की निशान देही से एक अवैध देसी पिस्तौल और छीनने गए पैसों में से दस हजार बरामद किए गए। आरोपी का पुलिस रिमांड खत्म होने पर अदालत में पेश करके वापिस न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें