फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बकरी चोरी मामले में बकरी चोर गिरोह का एक आरोपी गिरफ्तार

Wed, 20 Nov 2024 04:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। गांव दुजाना के एरिया से बकरी चोरी करने के मामले में थाना दुजाना की पुलिस टीम ने बकरी चोर गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रबंधक दुजाना उप निरीक्षक अंकित ने बताया कि कुलदीप निवासी दुजाना ने शिकायत दी थी कि उसने प्याज मंडी जलघर के सामने बकरियाें का बाड़ा बना रखा है। 24 अगस्त को वह खड़ी ट्राली में सो गया था। जब सुबह उठकर देखा तो उनकी 31 बकरियां नहीं थी। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना दुजाना में चोरी का आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरीश निवासी झज्जर के तौर पर की गई। प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने पहले भी कई चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। उसके दो साथियों को पुलिस की टीम द्वारा पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर गांव छारा, खातीवास, दुजाना, सिवाना, सिद्धपुर, नूना माजरा में बकरी चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें