फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 256 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 29 Aug 2025 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। एंटीनारकोटिक सेल की पुलिस ने गांजा के साथ एक आरोपी को थाना सेक्टर-6 एरिया से काबू किया है। निरीक्षक कर्मवीर ने बताया कि एंटीनारकोटिक सेल की टीम थाना सेक्टर-6 बहादुरगढ़ के एरिया में मौजूद थी। पुलिस को सूचना मिली कि प्रीत निवासी बहादुरगढ़ मादक पदार्थ की तस्करी का अवैध धंधा करता है। वह नशीला पदार्थ गांजा लिए उसे बेचने की फिराक में पटेल नगर बहादुरगढ़ की गली में खड़ा हुआ है। सूचना पर एंटी नारकोटिक सेल की टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति को काबू किया गया। आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर 256 ग्राम पाया गया। आरोपी की पहचान उपरोक्त के तौर पर की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें