-फोटो 55 : स्कूली छात्राएं को शिक्षा महत्व बारे बताती बीएड इंटर्नशिप छात्रा। स्रोत कॉलेज
- फोटो : reasi news
बहादुरगढ़। राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय की बीएड द्वितीय वर्ष की छात्राओंं ने शिक्षण-अभ्यास (इंटर्नशिप) के दौरान अपने-अपने स्कूलों के विद्यार्थियों को शिक्षा प्रति जागरूक किया। छात्राओं ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा दिवस हमारे देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के रूप में मनाया जाता है। शिक्षा का असली उद्देश्य इंसान के भीतर छिपी हुई ताकतों को जगाना है। इस दिवस का उद्देश्य भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद के योगदान को याद करना और समाज में शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना है। छात्राओं ने पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. आशा शर्मा ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान का स्रोत नहीं, बल्कि यह व्यक्ति के चरित्र निर्माण, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण की नींव है।