बहादुरगढ़। आसौदा गांव के नजदीक स्थित एचपीसीएल प्लांट के बाहर खड़ा तेल टैंकर चोरी हो गया। टैंकर मालिक की ओर से थाना आसौदा पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर टैंकर की तलाश शुरू कर दी है। अमित निवासी घिलौड़ कलां रोहतक ने बताया कि उसके पास चार तेल टैंकर हैं। सभी को एचपीसीएल प्लांट आसौदा में लगा रखा है। 3 दिसंबर को प्लांट में हड़ताल होने के कारण टैंकर को ड्राइवर पवन निवासी जसिया वहीं खड़ा करके घर गया था। 31 दिसंबर को दोपहर के समय जब ड्राइवर पवन वहां पहुंचा तो देखा कि उक्त स्थान पर गाड़ी नहीं है। आसपास तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। अब पुलिस को शिकायत देकर चोरी हुए टैंकर को ढूंढने की गुहार लगाई गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।