फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमजन के लिए त्वरित लाभ सुनिश्चित करें अधिकारी : डीसी

Fri, 01 Mar 2024 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। मुख्य सचिव संजीव कौशल ने जन कल्याण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए जिला उपायुक्त शक्ति सिंह के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। इस दौरान लघु सचिवालय स्थित सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। वीसी के उपरांत अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी करते हुए डीसी ने कहा कि स्वामित्व योजना के तहत प्रॉपर्टी कार्ड अपलोड करने के कार्य में तेजी लाएं। इसके अलावा स्वामित्व योजना को लेकर किसी भी लाभार्थी की कोई समस्या या शिकायत है तो उसे तुरंत समाधान करने के डीसी ने निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना लाल डोरे के अंदर ग्रामीणों को उनकी जमीन का मालिकाना हक दिलाने वाली महत्वपूर्ण योजना है। यह योजना आधुनिक तकनीक से जिला के गांवों में विकास और विश्वास का नया मंत्र भी है। जिस भी गांव में स्वामित्व योजना से संबंधित कार्य किसी कारणवश बाकी हैं, उसे जल्द पूरा करें। जिला में विवाद रहित प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन किया जाए। वहीं उपायुक्त ने गरीब परिवारों के मकान नवीनीकरण के लिए चल रही आंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के वेरिफिकेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए। योजना के लिए आवेदन करने वाले परिवारों के मकानों का निरीक्षण करते हुए आवेदनों को मंजूरी प्रदान करने के निर्देश भी दिए। लैंड रिकॉर्ड मॉडर्नाइजेशन की प्रक्रिया में प्रदेश सरकार के संबंधित अधिकारियों के दिशा-निर्देशों पर कार्य करते हुए समय पर कार्य पूरा करने को कहा। इस अवसर पर सीटीएम शीतल व डीआरओ प्रमोद चहल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें