झज्जर। उपायुक्त स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए और शिकायतकर्ता की संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। वे शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित साप्ताहिक समाधान शिविर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में डीसीपी लोगेश कुमार पी उपस्थित रहे। डीसी ने विभागवार प्राप्त शिकायतों की विस्तृत समीक्षा कहा कि शिकायत के समाधान के उपरांत एटीआर (एक्शन टेकन रिपोर्ट) बिना विलंब संबंधित पोर्टल या कार्यालय को भेजी जाए।