22jjrp17- सीएम नायब सैनी के समक्ष अपनी बात रखते नप चेयरमैन जिले सिंह सैनी। स्रोत-नप
झज्जर। नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने राधा स्वामी काॅलोनी को अवैध घोषित करने सहित अन्य मांगों व समस्याओें को लेकर सीएम नायब सैनी से मिले। सीएम ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। नप चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने बताया कि राधा स्वामी काॅलोनी को 2023 में वैध किया गया था, लेकिन अब उसे निकाय की तरफ से अवैध घोषित कर दिया है। यहां काफी संख्या में लोग काफी सालों से बसे हुए हैं। सरकार को उनकी ध्यान देना चाहिए और उसे दोबारा से वैध घोषित किया जाए। वहीं चेयरमैन ने एक बार फिर से पुराना बस अड्डा की जमीन को नगर परिषद के अधीन करने की मांग रखी।