फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अब झज्जर से सीधे नैनीताल की बस सेवा होगी शुरू

Sat, 06 May 2023 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। परिवहन विभाग पहाड़ी क्षेत्रों में अपनी बस सेवा का विस्तार करने की तैयारी में जुटा है। जल्द ही शहर से हरिद्वार, नैनीताल सहित पहाड़ी वादियों के लिए सीधी बस सेवा शुरू हो जाएगी। परिवहन विभाग ने इसके लिए कागजी कार्रवाई पूरी करनी शुरू कर दी है। जून के पहले सप्ताह तक इसके शुरू होने की संभावना है। इस सेवा के शुरू होने के बाद लोग परिवार के साथ जून की छुट्टी में यहां सैर के लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन

परिवहन विभाग द्वारा हल्द्वानी, नैनीताल, अलीगढ़, रामपुर, शिमला, आगरा, मथुरा व राजस्थान के बहुत से क्षेत्रों के अलावा अन्य पर्यटन स्थलों के लिए बस सेवा शुरू करने की तैयारी है।रोडवेज विभाग की ओर से जिले को करीब 15 बसें मिली है। जिन्हें लंबे रूटों पर चलाया जाएगा। इन बसों के चलने से जहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा वहीं पर भारतीय सभ्यता, संस्कृति से जिले के लोग रूबरू होगें ओर आगामी रिश्ते प्रगाढ़ हो सकेंगे।
नैनीताल तक रोडवेज बस चलाने को लेकर विभाग की ओर से ट्रायल किया जा रहा है, ताकि पहाड़ों पर रोडवेज बसों को कोई परेशानी न हो । बसों का परमिट, टैक्स व अन्य कार्रवाई चल रही है। बहादुरगढ़ से आगरा के लिए रोडवेज बस चलाई जा चुकी हैं। वहीं रोडवेज विभाग की ओर से उतर प्रदेश सरकार को रोडवेज का टैक्स प्रति सीट 400 रुपये के हिसाब से अदा कर दिए गए हैं लेकिन उत्तराखंड में बस जाने के लिए टैक्स आगामी सप्ताह तक अदा करने की प्रक्रिया बाकी है।
विज्ञापन

- अगले माह खाटू श्याम और हरिद्वार के लिए चलेगी बस
हरियाणा परिवहन विभाग की ओर से अगले माह तक हरिद्वार और श्री खाटूश्याम तक बसें चलाने के लिए परमिट व बस पासिंग की कागजी कार्यवाही की जा रही है। जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा। इसके शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
वर्जन:
झज्जर डिपों के लिए 15 रोडवेज बसे मिली हैं जो लंबे रूटों पर चलाई जाएगी। हल्द्वानी तक विभाग की बसें जा रही हैं। नैनीताल के लिए ट्रायल किया जा रहा है। आगरा तक बहादुरगढ़ से बस चलाई गई हैं।
विज्ञापन

- नरेंद्र गर्ग, महाप्रबधंक, परिवहन विभाग, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें