02jjrp12- सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कमरे के बाहर लगा पोस्टर, जिस पर अल्ट्रासाउंड नहीं होने
झज्जर। सिविल अस्पताल में पिछले दो दिन से मरीजों के अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे। सिविल अस्पताल में कार्यरत सोनोलोजिस्ट 31 नवंबर को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इसके बाद से ही सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड बंद हो गए हैं। सोनोलोजिस्ट के कमरे के बाहर पोस्टर भी चस्पा कर दिया गया है, जिस पर लिखा गया है कि यहां अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे। वहीं सिविल अस्पताल प्रशासन का निजी अस्पताल के साथ अल्ट्रासाउंड का करार खत्म हो चुका है। इसके बाद से मरीजों की परेशानी और ज्यादा बढ़ गई है। यहां रोजाना 70 से 80 मरीजों की जांच की जाती थी।