बादली। गांव बादली से एक महिला लापता हो गई। महिला के लड़के ने पुलिस को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। बादली निवासी हितेश ने पुलिस को सूचना में बताया कि उसकी मां सुनीता पिछले दो दिनों से लापता है। वह घर से घूमने के लिए बाहर गई थी, लेकिन वापिस नहीं लौटी। उसने अपनी मां को सभी संभावित स्थानों पर तलाश किया, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। उसकी मां का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है।