फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गर्मी और प्रदूषण से नहीं मिल रही निजात

Fri, 14 Jun 2024 06:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। आए दिन तापमान और प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है और गर्म हवाएं चल रही हैं। गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। वीरवार प्रदूषण के चलते पूरा दिन ऑरेंज जोन में बना रहा। अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया तो एक्यूआई सुबह 240 और दोपहर 222 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी 17 जून तक गर्मी से राहत के कोई आसार नहीं हैं। गर्मी के कारण शरीर पानी की कमी हो रही है। पिछले एक सप्ताह से तेज धूप परेशान कर रही है। सुबह से सायं तक गर्म हवाएं चलती हैं। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। वीरवार को न्यूनतम तापमान 32 डिग्री पर रहा। 16 जून तक लू की संभावना बनी हुई है। शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा, लेकिन लू चलेगी। जमीनी सतह पर गर्म, शुष्क तेज हवा चलेंगी। इनकी गति 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती हैं। अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम 32 डिग्री रह सकता है। इस दिन गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
प्रदूषण से भी अभी नहीं मिलेगी राहत

बहादुरगढ़ में गर्मी के साथ-साथ बढ़ रहे प्रदूषण से भी अभी राहत की कोई उम्मीद नहीं है। पिछले कई दिनों से प्रदूषण का स्तर रेड और ऑरेंज जोन में पहुंचा है। वीरवार को भी एक्यूआई सुबह 10 बजे जहां 240 पर रहा तो शाम 5 बजे यह घटकर 222 पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें