बहादुरगढ़। प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। सोमवार को भी क्षेत्र कोहरे और भयंकर स्मॉग की चादर में लिपटा रहा। शाम को हल्की बारिश हुई। शाम चार बजे एक्यूआई 404 रहा।चिकित्सकों का कहना है कि यदि बारिश होती है तो उसकी वजह से प्रदूषण के कण और छोटे होंगे और वह सांस के जरिये फेफड़ों तक पहुंचेंगे। इससे स्वस्थ व्यक्ति को भी स्वास्थ्य सबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा कि लोगों को ऐसे जहरीले प्रदूषण से बचना चाहिए। बहादुरगढ़ का एक्यूआई शाम 4 बजकर 5 मिनट पर 404 गहरे लाल रंग में दर्ज किया गया। ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल के निदेशक डॉ. मनीष शर्मा के अनुसार, सोमवार को मौसम विभाग की ओर से बारिश की संभावना जताई गई थी, लेकिन बादल बरसे नहीं। इस बारिश की वजह से प्रदूषण के कण और छोटे हो सकते हैं। जब यह कण सांस के जरिये फेफड़ों में जाते हैं तो स्वास्थ्य सबंधी दिक्कतें आती हैं। नाइट्रोजन ऑक्साइड और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड वाली बारिश ओजोन का कारण बनती है। इससे निमोनिया और ब्रोकाइटिस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। संवाद