फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बेरी में पार्किंग नहीं, बेतरतीब खड़े वाहनों से आमजन परेशान

Fri, 18 Oct 2024 04:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। धर्मनगरी बेरी में पार्किंग नही होने से त्योहार में बाजार में आने वाले वाहन चालकों और आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या त्योहारी सीजन की नहीं, बल्कि आम दिनों में भी बनी रहती है।
विज्ञापन

बाजार में खरीदारी के लिए पहुंचे ग्राहकों को मजबूर होकर सड़कों पर वाहन लगाने पड़ते हैं। इसके अलावा दुकानों के आगे अतिक्रमण होने से भी जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय प्रशासन की तरफ से बेरी कस्बे में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं की गई। त्योहारी सीजन में लोग बाजार में खरीदारी के लिए पहुंचते हैं।
पार्किंग नहीं होने के कारण किसी दुकान के सामने दो या चारपहिया वाहन खड़ा कर लोग सामान लेने के लिए चले जाते हैं। ऐसे में बाजार में सड़क पर नाममात्र की जगह रह जाती है। इन बाजारों में अगर गलती से चार पहिया वाहन आ जाए तो जाम ऐसा लग जाता है कि लोग पैदल भी नहीं निकल पाते हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा जाम की इस स्थिति से निपटने के लिए अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे आगामी दिनों जाम की समस्या बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

0

त्योहारी सीजन में दोपहिया वाहन बाजार में अंदर आने के कारण जाम की स्थिति बन जाती है। प्रशासन को त्योहारी सीजन में कस्बे में कई पार्किंग व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि बाजार में जाम की स्थिति नाबने और आमजन को भी किसी प्रकार की परेशानी नही हो।-मनीष कादयान, दुकानदार
0



त्योहारी सीजन की बात करें या फिर आम दिनों की बाजार में पार्किंग को लेकर स्थानीय प्रशासन की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं की जाती है। इससे दोपहिया वाहन चालक किसी भी दुकान के सामने अपने वाहन को लगाकर सामान खरीदने को चला जाता है और जब दुकानदार उसको कहता है तो वाहन चालक झगड़ा करने के लिए उतारू हो जाता हैं।-कृष्ण सैनी, बेरी निवासी
0



त्योहारी सीजन के चलते प्रशासन को दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग के लिए अलग से स्थान होना चाहिए। वाहन चालक कहीं भी वाहन बेतरतीब खड़ा करके सामान लेने के लिए चले जाते हैं। इससे बाजार में जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे बाजार में आमजन को निकला भी मुश्किल हो जाता है।-विनोद कुमार, दुकानदार, भागलपुरी चौक
0



बाजार में दोपहिया या फिर चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। इससे वाहन बाजार के अंदर आने से जाम की स्थिति बन जाती है। यह समस्या काफी वर्षों से है, लेकिन स्थानीय प्रशासन को इस समस्या को संज्ञान में लेकर समस्या का समाधान करना चाहिए, ताकि बाजार में राहगीरों को कोई परेशानी न हो।- अतर सिंह कादियान, व्यापार मंडल, अध्यक्ष, बेरी

वर्जन

त्योहारी सीजन के चलते अस्थायी रूप से पार्किंग की व्यवस्था करवा दी जाएगी। बाजार में अतिक्रमण को लेकर भी दुकानदारों को हिदायत दी जाएगी। आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।-रविंद्र मलिक, एसडीएम बेरी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें