फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: भजन हत्याकांड के आरोपियों का सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। रोहद में हुए भजन हत्याकांड में पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। बुधवार की सुबह रोहद में सड़क किनारे एक युवक का शव मिला था। युवक की पहचान 20 वर्षीय भजन के रूप में हुई थी। वह उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले का रहने वाला था। वहआसौदा स्थित एक कंपनी में काम करता था। कंपनी में ही रहता था। गत मंगलवार की रात को वह खाना खाकर टहलने के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। अगले दिन सुबह उसका शव बरामद हुआ। शरीर पर चोट के निशान थे। हत्या के बाद से तीनों गायब हैं। उन्हीं तीनों के खिलाफ आसौदा थाने में हत्या का केस दर्ज हुआ है। हत्या क्यों की गई, ये अभी सवाल बना हुआ है। फिलहाल आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। उनके संभावित ठिकानों के बारे में पता लगाकर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें